मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड ज्योति हनुमान मंदिर में किए दर्शन ।
उज्जैन । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान फ्रीगंज स्थित अखंड ज्योति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक शक्ति भवन में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।…

