लटेरी संवाददाता अजय भंडारी
लटेरी । रीवा में जैन समाज के साधू माता जी इस समय विहार पर है आज सुबह नित्य किया के लिए जब दो साध्वी सड़क किनारे से गुजर रही थी तभी एक तेज रफ्तार कार ने साइड में चल रही दोनों साध्वी को जोरदार टक्कर मारी जिससे दोनों की मौत हो गई जिससे सम्पूर्ण प्रदेश में रोस उत्पन्न हो गया इस सड़क हादसे को सभी सुयोजीत मर्डर केस बता रहे हैं इसी को लेकर लटेरी नगर में भी आज सकल जैन समाज ने एस डी एम कार्यालय पहूंचाकर मुख्यमंत्री के नाम हादसे की निष्पक्ष जांच और दोषी को जल्द गिरफ्तारी की साथ ही कठोर दण्ड की मांग रखी ज्ञापन की सुचना के बाद भी लंबे समय तक संपूर्ण जैन समाज की महिला और पुरुष धुप में ज्ञापन सौंपने के लिए बहुत देर इंतजार करना पड़ा समाज के वरिष्ठ और नगर व्यापारी संजय जैन ने इस पर नाराजगी जताई साथ ही ज्ञापन में मांग रखी की आगे से जैन समाज के सभी साधूं संतों की सुरक्षा की जाना चाहिए ज्ञात हो की सम्पूर्ण जैन साधूं साध्वी आजीवन पैदल यात्रा करते हैं तो सड़क किनारे चलने के बाद भी इस तरह के हादसे आगे ना हो।तहसील लटेरी के सभी ग्रामों से जैन समाज के समाजजन विरोध प्रदर्शन में उपस्थित रहे।
जैन समाज लटेरी के प्रवक्ता ऋतुराज जैन ने मीडिया को बताया कि संत किसी जाति या धर्म की धरोहर नहीं होते हैं बल्कि वह राष्ट्र धरोहर होते हैं।
इसलिए भारत सरकार से मांग है कि देश में विचरण करने वाले सभी साधु संतों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाए।

