Headlines

अतिक्रमण पर वन विभाग की लगातार कार्यवाही से मचा हड़कंप।

लटेरी संवाददाता अजय भंडारी ।

विदिशा। वन विकास निगम लटेरी द्वारा अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपार्टमेंट क्रमांक 332 में छापामार कार्रवाई की गई। रेंजर नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से मिट्टी एवं खनिज उत्खनन में लगे एक पोकलेन मशीन, एक डंपर सहित कुल चार वाहनों को जब्त किया गया। वन विकास निगम की टीम को कंपार्टमेंट नंबर 332 में अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने कार्रवाई करते हुए उत्खनन कार्य में लगे वाहनों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और कुछ वाहन चालक एवं संबंधित लोग मौके से भाग निकले।
वन विभाग की टीम ने जब्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रेंजर नवीन भारद्वाज ने बताया कि वन भूमि और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। अवैध उत्खनन, अतिक्रमण और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *