Headlines

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड ज्योति हनुमान मंदिर में किए दर्शन ।

उज्जैन । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान फ्रीगंज स्थित अखंड ज्योति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक शक्ति भवन में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके जन्म, शिक्षा तथा राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण झलकियां प्रस्तुत की गई हैं मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में अटल जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को देखकर उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के विकास में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

  इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, सांसद राज्यसभा श्री उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री जितेंद्र पंड्या, श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर देवड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर, महापौर श्री मुकेश टटवाल श्री राजेंद्र भारती तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *