Headlines

महिला  की इलाज के दौरान मौत परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप।                                                                     

अजय भंडारी रिपोर्ट लटेरी  से

लटेरी । स्वास्थ्य में सुबह आज सुबह एक महिला जिसका नाम उमा बाई बंजारा को प्रसूति के लिए लाया गया महीला ने बहा एक बच्ची को जन्म दिया बच्ची स्वस्थ हैं और डाक्टरो की निगरानी में है पर जन्म के बाद महिला की मौत की खबर मिली तो परिवार जनों द्वारा डाक्टर और नर्स पर आरोप लगाया गया की महिला की प्रस्तुति में देर और लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई साथ ही लटेरी पुलिस विभाग पर भी आरोप लगाया की महिला के साथ आए उसके भतीजे को मारा गया पुलिस कर्मी से बात करने पर बताया गया की परिजनों द्वारा जबरन अंदर प्रवेश किया जा रहा था रोकने पर अस्पताल में तोड़ फोड़ करने की सोच के कारण उनको बस बाहर निकाला गया है महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों के साथ साथ समाज के लोगों द्वारा जमा कर नारेबाजी और थाने का घेराव किया गया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के तत्काल दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया परन्तु परिजनों के द्वारा नैशनल हाइवे 752 पर आकर बैठ कर जाम किया गया जिससे आवागमन बंद रहा लंबे जाम से लोग भी प्रभावित रहे पुलिस के द्वारा बल पुर्वक हटाने की कोशिश के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला लटेरी मंडल के अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि के द्वारा विधायक जी की बात करा के सभी मांगों को मानने की बात और तुरंत कार्यवाही का आश्वासन के बाद जाम खोला गया महिला के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सोपा गया जबकि डाक्टर का कहना है की डिलीवरी के लिए लाई गई महिला की हालत बिगड़ी थी उचित उपचार के बाद भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ साथ ही बच्चे को जन्म देते ही अपने प्राण त्याग दिए इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में गदर किया प्रसूति करा रहे डाक्टर को मारा गया पुलिस कर्मी के द्वारा बचाव किया गया पुलिस कर्मी पर लगाए गए और ड्यूटी डॉक्टर व नर्स पर जो आरोप लगाया बो सभी बेबुनियाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *