स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की नवीन टूलकिट के अनुसार शहर की स्वच्छता पर अलर्ट मोड पर ध्यान देना होगा – निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा।
उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 अभियान अंतर्गत नवीन टूलकिट जारी की गई है जिसमें सिटिजन फीडबैक के अंक 500 से बढ़ाते हुए 1000 कर दिए गए हैं एवं मेन सर्वे का स्कोर अब 10 हजार से बढ़कर 10,500 हो गया है उज्जैन शहर के सर्वे की थीम अब स्वच्छता को स्वभाव ओर संस्कार बनाने पर केंद्रित होगी इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए सर्वे होने तक अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करना है उक्त निर्देश सोमवार को निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा ग्रांड होटल पर प्रातः 07.00 बजे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वन टू वन चर्चा करते हुए दिए गएनिगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया कि उज्जैन शहर धार्मिक शहर है प्रतिदिन यहां हजारों की तादात में श्रद्धालु एवं यात्री आते हैं इसलिए शहर की विशेष सफाई पर ध्यान रखने की आवश्यकता है, शहर में जितने भी सार्वजनिक शौचालय, सुलभ शौचालय एवं यूरिनल है प्रतिदिन 03 बार की शिफ्ट के अनुसार धुलवाई का कार्य होना चाहिए जहां पर संधारण, मरम्मत, वॉल पेंटिंग की आवश्यकता है लिस्ट बनाते हुए संधारण कार्य करवाया जाए वार्डों में कचरा गाड़ी समय से पहुंचे साथ ही घरों से निकलने वाला कचरा अलग-अलग ही संग्रहित करवाया जाए जिन रहवासियों द्वारा कचरा अलग-अलग दिया जा रहा है उनका सम्मान किया जाए साथ ही जिन लोगों द्वारा समझाइश देने के बाद भी कचरा मिक्स दिया जा रहा है उन पर चालानी कार्यवाही भी करें, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 सर्वे अंतर्गत अधिकारी सुबह निरीक्षण के साथ-साथ रात्रिकालीन भी अपने क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे नगर निगम की आईईसी एजेंसी के साथ मिलकर प्रत्येक वार्ड अंतर्गत गली, मोहल्ला वार्ड स्तर पर स्वच्छता का माहौल बनाते हुए स्वच्छता संवाद करेंगे, जोनल अधिकारी अपने जोन अंतर्गत प्रत्येक गली, प्रत्येक क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे एवं जो कमियां परिलक्षित हो रही है उन्हें दूर करेंगे
बैठक में अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, श्री पवन कुमार सिंह, श्री संदीप शिवा, श्री पुनीत शुक्ला, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता एवं समस्त जोन के सहायक आयुक्त उपस्थित रहे

