रितिक सोनगरा रिपोर्ट
उज्जैन–आलोट संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत क्षीरसागर खेल परिसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह आज गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री के प्रेरक संबोधन से युवाओं में नई ऊर्जा, जोश और आत्मविश्वास का संचार हुआ। समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, विजेताओं एवं पदक प्राप्त प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री उमेशनाथ जी, उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा जी, घटिया विधायक श्री सतीश मालवीय जी, बड़नगर विधायक श्री जितेंद्र सिंह पंड्या जी, उज्जैन महापौर श्री मुकेश टटवाल जी, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल जी, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव जी, पूर्व विधायक श्री पारस जैन जी, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती जी, महामंत्री श्री आनंद खींची जी, श्री जगदीश अग्रवाल जी, श्री ओम जैन जी, श्री कमल बेरवा जी, श्री रूप पमनानी जी, सहित समस्त नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
सांसद खेल महोत्सव ने खेल भावना, अनुशासन और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त और सकारात्मक संदेश दिया।


