अरुण पटेल रिपोर्ट
उज्जैन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत बरथुन में उज्जैन जिले के प्रथम अटल ग्राम सुशासन पंचायत भवन एवं आंगनवाड़ी भवन के विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। अटल ग्राम सुशासन पंचायत भवन का निर्माण 37 लाख 50 हजार रुपए की लागत से तथा आंगनवाड़ी भवन का निर्माण 7 लाख 80 हजार रुपए की लागत से किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत सरपंच ममता शांतिलाल चौधरी द्वारा साफा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर माननीय सांसद अनिल फिरोजिया, नागदा-खाचरोद विधायक माननीय तेजबहादुर सिंह जी चौहान, खाचरोद जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा, वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह शेखावत, दयाराम धाकड़, अनोखीलाल भण्डारी, मांगीलाल पाटीदार, लक्ष्मीनारायण संगीतला, लालसिंह बंजारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतर सिंह मंडल अध्यक्ष जयदीप सिंह सोनगरा, धर्मेन्द्र पाटीदार, गजेन्द्र सिंह सोलंकी, गजेन्द्र सिंह राठौड़, ग्राम पंचायत बरथुन के सरपंच शांतिलाल चौधरी सहित जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन के सपने को साकार करने की दिशा में यह पंचायत भवन एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण प्रशासन को मजबूती मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम का समापन सरपंच प्रतिनिधि द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ किया गया।


