महिला एवं बाल विकास विभाग, उज्जैन द्वारा संचालित विधारम्भ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिलेभर की आंगनवाड़ी केंद्रों में उत्साहपूर्वक ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों को विधारम्भ प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।इसी क्रम में उज्जैन ग्रामीण परियोजना के अंतर्गत ग्राम लेकोड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें बच्चों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्कूल प्रवेश को उत्सव के रूप में मनाना एवं शालापूर्व शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मिशन नीव जिला समन्वयक लोकेन्द्र तंवर ने बताया ।कि यह आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक राजेश मेहरा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले की समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी में बच्चों को खेल-खेल में दी जाने वाली शिक्षा, उनके विद्यालयीन जीवन की मजबूत नींव तैयार करती है।कार्यक्रम में संयुक्त संचालक राजेश मेहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी नीलम सेठिया, महिला एवं स्वास्थ्य विभाग समिति अध्यक्ष बाबूलाल तिवारी, जनपद एवं बाल विकास समिति सदस्य राजेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पूजा गोयल सहित परियोजना के पर्यवेक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,साहिका, और सहायक सचिव ,CHO,ANMएवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित बाल चौपाल में बच्चों ने नृत्य, कविता एवं गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों ने भी शालापूर्व शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।अंत में बच्चों को प्रमाण पत्र एवं शुभकामनाएं प्रदान कर उनके विद्यालयीन जीवन की नई शुरुआत का उत्सव मनाया गया।
आंगनवाड़ी में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बच्चों को विधारम्भ प्रमाण पत्र वितरित।

