Headlines

मेरे राम आएंगे भजन पर झूम उठा महामाई परिसर, स्वास्ति मेहुल के सुंदर भजनों के साथ हुआ भव्य जागरण

विदिशा।सिरोंज के पास स्थित डांग वाली माता महामाई मध्य प्रदेश भर में प्रसिद्ध है हो भी क्यों नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा की और सिरोंज नगर की आराध्य देवी है यहां हर साल चैत्र नवरात्र में नो दिन विशाल मेले का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में रविवार देर शाम महामाई मेले में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब देश की प्रसिद्ध भजन गायिका स्वास्ति मेहुल ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को भक्तिमय कर दिया। उनके भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मां महामाई की विधिवत पूजा-अर्चना एवं क्षेत्र के पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं समिति के संरक्षक उमाकांत शर्मा ने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर स्वास्ति मेहुल एवं उनकी टीम का भव्यता के साथ  स्वागत किया। जिसमें विधायक श्री शर्मा ने उपस्थित जन समूदाय को संबोधित करते हुए  कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति का संगम है। आज महामाई परिसर में जो भव्यता और भक्ति का वातावरण दिखाई दे रहा है, उसका श्रेय स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा को जाता है, जिन्होंने इस परंपरा को मजबूत आधार दिया। कार्यक्रम के दौरान जब स्वास्ति मेहुल ने “मेरे राम आएंगे” भजन प्रस्तुत किया, तो श्रद्धालु अपने स्थानों से उठकर झूमने और नृत्य करने लगे। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का अनोखा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए, विशेष रूप से सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता पर आधारित भजन ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। इस दौरान विधायक उमाकांत शर्मा स्वयं सुदामा का रूप धारण कर मंच पर पहुंचे, जिससे कार्यक्रम का आकर्षण और बढ़ गया तथा उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। जागरण कार्यक्रम रात्रि लगभग 10:30 बजे प्रारंभ होकर देर रात 12ः30  बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें  स्वास्ति मेहुल ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि सिरोंज आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। यहां के विधायक उमाकांत शर्मा धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पित हैं तथा उन्होंने लोगों को एकजुट रखने का सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर महामाई सेवा समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, के साथ बड़ी संख्या मे जनसमुदाय उपस्थित रहा।

आज होगी श्रीकृष्णायन की संगीतमयी प्रस्तुति

महामाई महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में आज “श्रीकृष्णायन” के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण एवं मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक झलकियों पर आधारित संगीतमयी प्रस्तुति कलाकार मोहित शेरवानी एवं उनकी टीम द्वारा दी जाएगी,इसके साथ ही मेले में प्रतिदिन रामलीला एवं रासलीला का मंचन भी किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नवरात्रि महापर्व के चलते बड़ी संख्या में भक्तगण माता महामाई के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *