हर्षोल्लास एवं विधिविधान से हुआ होलिका दहन।                                                         लटेरी संवाददाता अजय भंडारी

विदिशा।एकता और रंगो के पावन पर्व   कहे जाने वाले त्योहार होली पांच दिन के इस त्योहार का शुभारंभ आज होलिका दहन से प्रारंभ होकर रंगपंचमी के दिन तक सभी जगह हर्षोल्लास से मनाया जाता है आज नगर लटेरी में शिव मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 4 के मध्य भी होलिका दहन किया गया जिसमें पुजारी जी के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक होलिका और भगत प्रहलाद की बनाई गई आकृति की पूजा की गई  होलिका में गाय के गोवर से बने उपलों का ही उपयोग किया गया साथ ही प्रसाद वितरित किया गया उपस्थित लोगों ने भगवान के जयकारों से उत्साह बर्धन किया सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी डीजे पर सभी ने नाच गाते हुए आयोजन का आनंद उठाया कल चंद्र ग्रहण के कारण होली बुधवार को खेली जाएगी पुलिस विभाग द्वारा सभी होलिका दहन स्थान पर पुलिस कर्मियों की व्यवस्था रखी गई जिससे किसी प्रकार की कोई हानि ना हो लटेरी में करीब 8 जगह होलिका दहन किया गया सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *