Headlines

सड़क हादसे में दो की मौत। दो गंभीर रूप से घायल।           

लटेरी संवाददाता अजय भंडारी।       

दो परिवार में होली के रंग में भंग आज दोपहर में लटेरी नगर के वार्ड क्रमांक 2 के पास दो मोटर साइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर होने की घटना घटित हुई है। दोनों मोटर साइकिलों पर 03-03 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हुई दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं मृत्यु व्यक्ति की
1.कन्हैया बंजारा, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोलुआ पठार।
2.जित्तू उर्फ जितेंद्र आदिवासी, निवासी लाला टोरा सदगुरु, थाना आनंदपुर।
और दुर्घटना गंभीर रूप से घायल हुए हैं 02 अन्य व्यक्ति  जिनका शासकीय अस्पताल लटेरी में उपचार जारी है—
घायल व्यक्तियों के नाम की पहचान
1.अभिषेक सहारिया, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी चैनपुरा, लटेरी।
2.जगदीश आदिवासी, उम्र करीब 16 वर्ष, निवासी लाला टोरा सदगुरु, थाना आनंदपुर।
पुलिस बल शासकीय अस्पताल लटेरी मैं उपस्थित रहा जिससे किसी प्रकार की कोई विवादित स्थिति ना हो
घायल अभिषेक सहरिया 27 साल निवासी चैन पुरा के साथ घायल  नेतराम बंजारा पिता दीवान सिंह बंजारा निवासी कोलुआ पठार को शास.अस्पताल लटेरी से जिला अस्पताल विदिशा के लिए एम्बुलेंस से  रेफर कर दिया है। एक्सीडेंट मैं दोनों मृतकों का पोस्ट मॉर्टम होने के बाद दोनों मृतक को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सोप दिया गया है हादसे के कारण दोनों बाइक सवार घायल व्यक्ति के अनुसार तेज रफ्तार बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *