लटेरी संवाददाता अजय भंडारी
पिता बालमुकुंद अहिरवार का है। पीड़ित छात्रा ने वर्ष 2023 में शा0 कन्या शाला लटेरी से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की थी। जिसमें विषय ब्यूटी एवं वेलनेस था। जब छात्रा ने अपना प्रमाण पत्र विद्यालय से प्राप्त किया तो उसको नकली एडिट किया हुआ प्रमाण पत्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य द्वारा दे दिया गया।छात्रा ने जब उसको अपने नौकरी संबंध में उपयोग की तो , वह स्केनर पर नकली पाई गई।
बार बार निवेदन करने के बाद भी उक्त पीड़िता को न्याय नहीं मिल रहा। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही देश के भविष्य छात्र छात्राओं के साथ खिलबाड़ है।जिला शिक्षा अधिकारी ओर जिला प्रशासन से उक्त मामले सलग्न समस्त जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबन ओर सभी पर वैधानिक कार्यवाही की मांग करता नजर आया बही
यह विषय जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई लटेरी के पास आया तो नगर इकाई लटेरी के नगर अध्यक्ष अजय जी शर्मा ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र बघेल को अवगत कराया और जिला शिक्षा अधिकारी को भी अवगत कराया एसडीएम महोदय को भी अवगत कराया और मामले को संज्ञान में लाया गया जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र बघेल को आदेशित किया और जांच दल गठित करने के निर्देश दिए गए तीन सदस्य जांच दल गठित कर दिया गया है पीड़ित छात्रा को जल्द से जल्द न्याय मिले और इस मामले में जो भी आरोपी प्राचार्य अन्य स्टाफ लिप्त है उन पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई लटेरी द्वारा विद्यालय प्रबंधन से भी बात की गई है और उनको 7 दिवस के अंदर छात्रा को ओरिजिनल प्रमाण पत्र देने को कहा गया है
और साथ ही साथ छात्रा के पिताजी से भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई लटेरी द्वारा बात की गई है उनको भी न्याय दिलाने का आश्वासन विद्यार्थी परिषद नगर इकाई लटेरी द्वारा दिया गया कुछ वर्ष पूर्व भी कुछ छात्राओं के प्रमाण पत्र रह गए हैं उनको भी प्रमाण पत्र दिलवाए जाएंगे
इनका कहना है छात्र नेता संजय धाकड़ ने कहा है कि लटेरी शिक्षा विभाग सात दिवस के अंदर अगर छात्रा पूजा अहिरवार और अन्य छात्रा को प्रमाण पत्र नहीं देता छात्र संगठन आंदोलन करेगा इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

