Headlines

नवरत्‍न दिव्‍यांगजनों के जीवन का मार्ग प्रशस्‍त करना एक मात्र उद्देश्‍य – केन्‍द्रीय मंत्री  सिंधिया।

सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्‍यागों को कृत्रिम उपकरणों का किया वितरण।

अशोकनगर।नवरत्‍न दिव्‍यांगजनों के जीवन का मार्ग प्रशस्‍त करना एक मात्र उद्देश्‍य है।  इस आशय के विचार केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने सोमवार को शासकीय विधि महाविद्यालय ग्राउंड ग्राम मारूप अशोकनगर में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में नि:शुल्‍क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम के दौरान व्‍यक्‍त किये।  केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि आज का यह शिविर ऐतिहासिक है हमार क्षेत्र के नवरत्‍नों से मिलने का मौका मिला है। दिव्‍यांगजन का कैम्‍प सेवा का एक संगम है। साथ ही संवेदना का सम्‍मान करने का माध्‍यम है। उन्‍होंने कहा कि सिंधिया परिवार की पृष्‍ठभूमि भारत माता की सेवा,जनता की सुरक्षा,जनजन के विकास में योगदान देने की परम्‍परा रही है। हमारा दायित्‍व है कि अपने क्षेत्र के एक एक नागारिक का ध्‍यान रखकर कर विकास और प्रगति की राह पर आगे ले जाएं। उन्‍होंने कहा कि एलम्‍कों पूरे देश में दिव्‍यांगों की जिम्‍मेदारी का निर्वहन कर रही है। उन्‍होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के 8240 नवरत्‍न दिव्‍यांगों के लिए कृत्रिम उपकरणों का वितरण कराया जा रहा है। उन्‍होंने दिव्‍यांगों को हर क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रोत्‍साहित किया। 
केन्‍द्रीय मंत्री ने किया दिव्‍यांगजनों को कृत्रिम अंगों का वितरण
भारत सरकार की एडिप एवं वयोश्री योजनान्‍तर्गत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में जिले के कुल 1456 चिन्‍हाकिंत दिव्‍यांग एवं वृद्धजनों को 01 करोड़ 61 लाख रूपये की राशि के 5172 जीवन सहायक उपकरणों का वितरण केन्‍द्रीय मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया किया गया। इस दौरान दिव्‍यांग एवं वृद्धजनों को मोट्रेट ट्रायसाईकिल,ट्रायसाईकिल,व्‍हीलचेयर,श्रवण यंत्र,बैसाखी तथा अन्‍य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,चंदेरी विधायक श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी, नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री नीरज मनोरिया, भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी, पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्‍जी,कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बडी संख्‍या में दिव्‍यांगजन एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *