भारत के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य दिनांक 31 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक गुना जिले के प्रवास पर है।
गुना।इसी क्रम में आज गुना वन मंडल कार्यालय में गुना जिले के अंतर्गत सभी ग्राम वन समिति के सदस्यों का विशाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समिति सदस्यों की विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनी और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। जिले अंतर्गत कई सदस्यों ने अपनी समस्या अध्यक्ष श्री आर्य के समक्ष रखी जिस पर मौके पर ही उन्होंने ने संबंधित अधिकारी को निराकरण के निर्देश भी दिए। सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत गुना वन मंडल अधिकारी श्री अक्षय राठौर द्वारा पीपल का पौधा भेंटकर अध्यक्ष श्री आर्य का स्वागत किया गया। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा शमी का पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुना वन मंडल अधिकारी श्री अक्षय राठौर (भा.व.से.) के निर्देशन में एवं उपवन मंडल अधिकारी श्री नीरज निश्चल (भा.व.से.) के मार्गदर्शन में गुना के सभी वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा किया गया।


