Headlines

गुना – आरोन में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 30 प्रशिक्षणार्थी होंगे लाभान्वित।

गुना कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम टेरा-कोटा ट्रेड के अंतर्गत 30 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 13 फरवरी से 01अप्रैल 2026 तक कुल 45 दिवस तक संचालित होगा। प्रशिक्षण स्थल वटूलाल प्रजापति के बाड़ा, पुरानी मंडी, आरोंन निर्धारित किया गया है।इस प्रशिक्षण का प्रायोजन मध्यप्रदेश माटीकला बोर्ड, भोपाल द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत गुना (माटीकला बोर्ड) एवं क्रियान्वयन संस्था एमपीकॉन् लिमिटेड, भोपाल के माध्यम से किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री धीरेन्द्र गुप्ता, तहसीलदार आरोन, श्री गौरव यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरोंन, श्री दिनेश सोनी, सीएमओ नगर परिषद आरोंन, श्री सतेन्द्र भार्गव, विकासखंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत आरोंन, श्री एम.एम. देशपांडे, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला गुना एवं श्री अनिल परिहार, ग्रामोद्योग की उपस्थिति में किया गया।अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वे पूरे 45 दिवस का प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त कर अपने कार्य में दक्षता हासिल करें तथा बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार कर उनका विपणन करें, जिससे उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। कार्यक्रम के अंत में श्री कमलेश प्रजापति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *