Headlines

गुना- ‘मोबाइल कोर्ट’ ने मौके पर सुलझाया ग्राम टोरिया का 3 वर्ष पुराना रास्ता विवाद।

गुना प्रशासन की पहल से 3 वर्ष पुराना रास्ता विवाद सुलझा, मोबाइल कोर्ट ने मौके पर कराया निराकरण।

गुना।जिले में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल की पहल पर संचालित मोबाइल कोर्ट व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में तहसील गुना ग्रामीण के ग्राम टोरिया में पिछले तीन वर्षों से दो पक्षों के बीच चला आ रहा रास्ता विवाद प्रशासनिक हस्तक्षेप और आपसी सहमति से मौके पर ही सुलझा लिया गया जानकारी के अनुसार ग्राम टोरिया की अहिरवार बस्ती के निवासियों के मुख्य आवागमन का रास्ता पिछले तीन वर्षों से अवरुद्ध था। इस कारण बस्ती के स्कूली बच्चों, वृद्धों तथा बीमार व्यक्तियों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से विवाद लंबित रहने के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति भी बनी हुई थी।कलेक्टर  कन्याल के मार्गदर्शन में इस संवेदनशील प्रकरण को मोबाइल कोर्ट के लिए चिन्हित किया गया। प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और आधुनिक मशीनों की सहायता से विवादित स्थल का सीमांकन किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद स्थापित कर सार्वजनिक रास्ते के महत्व और सामाजिक समरसता के लाभों के बारे में समझाइश दी गई।प्रशासन की पहल और समझाइश के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति पर पहुंचे। सहमति बनते ही मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन की सहायता से वर्षों से बने अवरोधों को हटाकर रास्ते को साफ कर दिया गया। इस प्रकार मोबाइल कोर्ट के माध्यम से वर्षों पुराने रास्ता विवाद का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।इस कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुना  शिवानी पाण्डे, तहसीलदार गुना नगरीय जी.एस. बैरवा, तहसीलदार गुना ग्रामीण  कमल सिंह मण्डेलिया, नायब तहसीलदार फतेहगढ़  जयप्रकाश गौतम, नायब तहसीलदार सिरसी  हरिओम पचौरी, थाना प्रभारी कैंट  अनूप भार्गव, पुलिस बल सहित राजस्व निरीक्षक (वृत बजरंगगढ़), पटवारी एवं कोटवारों का अमला उपस्थित रहा।प्रशासन की इस पहल से न केवल वर्षों पुराना विवाद समाप्त हुआ, बल्कि ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा भी पुनः उपलब्ध हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *