Headlines

गुना – खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी, 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

गुना। कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन को प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा छापामार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में आरोन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जखौदा में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। तहसील गुना अंतर्गत पाटई में ए.बी. रोड पर बदरवास की ओर से रात्रि लगभग 12 बजे बिना रॉयल्टी खनिज रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया, जिसे कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया है।वहीं आरोन क्षेत्र में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर थाना आरोन में खड़ा कराया गया। जब्तशुदा दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *