गुना।आज प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा वार्ड क्रमांक 35, 36 एवं 37 का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों के विभिन्न मोहल्लों में जाकर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।उन्होंने वार्डों में पार्षद की उपस्थिति में निर्माण कार्य एवं आमजन की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड वासियों से अपने-अपने क्षेत्र में होलिका दहन के अवसर पर लकड़ी का उपयोग नहीं करने की सलाह दी तथा गौ कास्ट एवं उपले से होली दहन करने की भी अपील की है।भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 37 की पार्षद राजकुमारी जाटव, उपयंत्री नितिन चंदेल, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार, अमित आर्य, राजेश सिलवट एवं स्वच्छता सहयोगी टीम सिद्धि विनायक के कर्मचारी उपस्थित रहे।
गुना – मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा वार्ड 35,36 व 37 का किया निरीक्षण।

