गुना।शहर में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने त्वरित संज्ञान लिया है। ट्रकों की अनियंत्रित आवाजाही एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सघन जांच और नियमित चेकिंग के निर्देश दिए हैं।उल्लेखनीय है कि बजरंगगढ़ बायपास स्थित मारुति सुजुकी शोरूम के सामने संचालित कान्हा धर्मकांटा (गोपाल दाल मिल) के समीप हाल ही में एक छात्र ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना को प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।कलेक्टर के निर्देशन में तहसीलदार जी.एस. बैरवा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।इसके अतिरिक्त, मारुति सुजुकी शोरूम के सामने बजरंगगढ़ बायपास की दोनों ओर किए गए स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मार्ग की चौड़ाई सुनिश्चित करना, यातायात प्रवाह को सुचारु बनाना तथा भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना है।


