Headlines

तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लिटिल हेवन का परचम  बनी किंग ऑफ क्रिकेट टीम।                       

लटेरी संवाददाता अजय भंडारी

लटेरी।मेला ग्राउंड परिसर में आयोजित स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा की स्मृति में सुपरस्टार ग्रुप के तत्वावधान में खेले गए तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक रहा। इस भव्य प्रतियोगिता में लिटिल हेवन कॉन्वेंट स्कूल की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया और पूरे क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दी।फाइनल मुकाबले में लिटिल हेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 138 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतिद्वंद्वी टीम लिटिल हेवन के घातक गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और मात्र 70 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार लिटिल हेवन ने एकतरफा मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट के सबसे चमकते सितारे रहे आयुष भंडारी, जिन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए “बेस्ट टूर्नामेंट बॉलर” के खिताब से नवाजा गया। आयुष ने पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी बल्लेबाजों को अपनी सटीक लाइन-लेंथ और तेज गेंदों से लगातार परेशान किया। वहीं फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए साद को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह भी बेहद भव्य रहा, जिसमें खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की मानो बरसात हो गई। विजेता टीम को ₹51,000 की नकद राशि, एक रंगीन टीवी, विशाल ट्रॉफी सहित कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते हुए गदगद नजर आए।मेला ग्राउंड में हजारों की संख्या में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट और नारों के साथ विजेता टीम का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति एवं सुपरस्टार ग्रुप ने स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।
अंततः कहा जा सकता है कि इस टूर्नामेंट में लिटिल हेवन कॉन्वेंट स्कूल ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि अपने खेल से हर दिल जीत लिया, और सही मायनों में क्रिकेट टूर्नामेंट की “किंग” टीम बनकर उभरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *