जलगंगा अभियान अंतर्गत आंगनवाडियो में वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य अभियान के रूप में शुरू।
उज्जैन जिले में भी कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के और सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कुमट के निर्देशन में जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है ,जनसहयोग से प्राचीन जल संरचनाओं की गाद निकालना ,चेकडेम स्टॉपडेम की मरम्मत ,नवीन जलसंरचनाओं का निर्माण ,वाटर हार्वेस्टिंग ,ब्लॉक प्लांटेशन ,पुराने अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करवाया जाएगा इस अभियान के दौरान !खाचरोद ब्लॉक में चिन्हित आंगनवाडियो में वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य शुरू हो गए है जिसके तहत बारिश में आंगनवाड़ी भवन की छत का पूरा पानी संरक्षित किया जाएगा ,अभी प्रारम्भिक तौर पर समस्त आंगनवाडियो में वाटर हार्वेस्टिंग करवाया जा रहा है तत्पश्चात अन्य शासकीय भवनों में भी वाटर हार्वेस्टिंग कराने की योजना है !
वाटर हार्वेस्टिंग के मुख्य लाभ:
भूजल रिचार्ज: गिरते भूजल स्तर को रोकने में मदद करता है।
पानी की सुरक्षा: गर्मियों या सूखे के समय पानी उपलब्ध कराता है।लागत प्रभावी: पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी का एक किफायती स्रोत है।फसलों के लिए उत्तम: वर्षा के पानी का टीडीएस और पीएच स्तर फसल उत्पादन के लिए बेहतरीन होता है। वर्तमान में खाचरोद जनपद में 55 आंगनवाडियो में वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य प्रगतिरत है जिसका उद्देश्य बरसात की एक एक बूँद बचाने का प्रयास है !सभी आमजनो से भी अपील है कि वे अपने अपने घरो में भी वाटर हार्वेस्टिंग जरूर करवाएं विशेषकर नवनिर्मित भवनों में अनिवार्यतः वाटर हार्वेस्टिंग किया जाना चाहिए इसकी लागत सामान्यतः 20-30 हजार के मध्य आती है !


