Headlines

खाचरोद ब्लॉक की सभी 130 पंचायतो में अब वॉश ऑन व्हील्स कार्यक्रम शुरू

कोई भी ग्रामीण ऑनलाइन बुकिंग करके शौचालय की सफाई करवा सकते है

खाचरोद। मप्र शासन का महत्वपूर्ण अभियान वॉश ऑन व्हील्स कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में स्वछता की दिशा में अहम् कदम साबित हो रहा है खाचरोद ,नागदा ,उन्हेल क्षेत्र के कोई भी ग्रामीणजन अब wow ऐप (वॉश ऑन व्हील्स )के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करके सुविधानुसार समय व दिन को शौचालय सफाई हेतु सफाई मित्र को बुला सकते है !

इसके लिए सर्वप्रथम मोबाइल में wow (wash on wheels )एप्लीकेशन प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड करनी पड़ेगी उसके उपरांत मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी डालना पड़ेगा और सामान्य जानकरी और किस दिन सफाई करवानी है वो भरना पड़ेगा
तत्पश्चात स्वछता मित्र आपके गाँव में आकर गुणवत्तापूर्ण सफाई करेगा,और सामान्य कीमत इसके एवज में स्वछता मित्र आपसे लेगा !

खाचरोद जनपद में इस योजना का लाभ सेकड़ो ग्रामीण उठाने लगे है कई ग्रामीण को तो कहते हुए सुना है कि घर बैठकर ऑनलाइन बुकिंग करके शौचालय साफ़ करने की सुविधा शहरो में भी नहीं है लेकिन खाचरोद ब्लॉक की समस्त 130 पंचायतो के सभी ग्रामवासी इस योजना का लाभ उठा रहे है ! सफाई भी गुणवत्तापूर्वक हो रही है इस स्तर की सफाई खुद से करना संभव नहीं है !स्वछता मित्र मोटर साइकिल से आपकी ऑनलाइन बुकिंग (डिमांड) के आधार पर आपके गाँव में आपके घर आकर शौचालय की सफाई करेगा इसके लिए सामान्य सुविधा शुल्क भी वसूल करेगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *