Headlines

थाना सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार हथियार, 5 बाइक सहित कुल 7.52 लाख का मशरूका जप्त।

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 2 विधि विरुद्ध बालक सहित कुल 11 आरोपी गिरफ्तार।

विदिशा। दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में घटित हत्या की गंभीर घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे एवं मौके की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी लेकर उपस्थित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गंभीर प्रकृति के अपराध में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है।

गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण में कुल 11 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है, जिनमें 02 विधि विरुद्ध बालक शामिल हैं। प्रकरण में सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।

तकनीकी एवं मैदानी जांच से हुआ त्वरित खुलासा:
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 07 विशेष पुलिस पार्टियों का गठन कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं मैदानी जांच के समन्वय से आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण:
विक्की उर्फ दुर्गेश लोधी, उम्र 22 वर्ष, निवासी कराया खेड़ा रोड, विदिशा।
अजय राज उर्फ अंशु, उम्र 18 वर्ष, निवासी खरी फाटक।
शैलेंद्र उर्फ शैलेश अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी करैया खेड़ा रोड।
रुद्रांश उर्फ भालू श्रीवास्तव, उम्र 19 वर्ष, निवासी शेरपुरा।
अरुण राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी हलाली कॉलोनी।
साहिल गोंड, उम्र 20 वर्ष, निवासी करैया खेड़ा रोड।
विक्की यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी करैया खेड़ा रोड।
अजय उर्फ चूड़ी/चुन्नी मालवीय, उम्र 22 वर्ष, निवासी कन्हैया खेड़ा रोड।
आकाश उर्फ टीपू सुल्तान, उम्र 18 वर्ष, निवासी पुरनपुरा गली नं. 4, विदिशा।
2 विधि विरुद्ध बालक।

जप्त मशरूका का विवरण:
05 मोटरसाइकिल – रॉयल इनफील्ड बुलेट, अपाचे, पल्सर, स्टार सिटी और डीलक्स (अनुमानित कीमत ₹7,50,000/-)
हथियार : 05 चाकू (अनुमानित कीमत ₹2,000/-)
कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत : लगभग ₹7,52,000/-

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने घटनास्थल निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि जिले में कानून – व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *