Headlines

24 घंटे में अज्ञात हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
थाना लटेरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ।                

लटेरी संवाददाता अजय भंडारी

लटेरी से लगे जंगल में मिली थी 3 जनवरी को अज्ञात शव की सुचना पुलिस ने देरी ना करते हुए मुखबिर और जांच में दिखाई तत्परता पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी  अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक  गजेन्द्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में थाना लटेरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात हत्या के प्रकरण का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।



दिनांक 03.01.2026 को देहरीपामा के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना लटेरी पुलिस हमराह फोर्स के मौके पर पहुँची, जहाँ मृतक की पहचान उसके भाई रमेश बंजारा द्वारा अर्जुन बंजारा पिता बाबूलाल बंजारा, उम्र 40 वर्ष, निवासी देहरीपामा के रूप में की गई।

प्रकरण में मर्ग क्रमांक 0/26 धारा 194  के अंतर्गत देहाती नालसी ली गई। थाना पहुँचकर मर्ग  पंजीकृत कर जाँच प्रारंभ की गई। जाँच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्रमांक 04/26 धारा 103(1) दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अर्जुन बंजारा की हत्या में वीरम भील का हाथ हो सकता है, जो पैदल अपने गाँव की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ग्राम रायपुरा की ओर रवाना हुई। रास्ते में मुखबिर के बताए हुलिये का व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम वीरम सिंह भील पिता देवीसिंह भील, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रायपुरा, थाना लटेरी बताया। संदेह के आधार पर थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी

वीरम सिंह भील पिता देवीसिंह भील, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रायपुरा, थाना लटेरी
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *