Headlines

ग्राम पंचायत  आक्याकुवर पदा के ग्रामीण मूलभूत सुविधा से आज भी  वंचित नारकीय जीवन जीने को मजबूर ।

शामगढ़ संवाददाता संजय चौहान

मंदसौर शामगढ़  गरोठ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आक्या कुंवर पदा के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधा सड़क पानी साफ सफाई जैसी मूलभूत सुविधा से पूर्णतया वंचित है जहां शासन प्रशासन ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्राम में विकास कार्य के लिए पूरी तरह प्रयास कर रहा है वही ग्राम के सरपंच विनोद बैरागी ने जब से सरपंच का कार्यभार संभाला आज तक किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य ग्राम में नहीं किया ग्राम पंचायत में पूरे गांव में कीचड़ पसरा हुआ है वही जल के लिए एकमात्र कुआ है वह भी पूरी दूषित है ग्राम वासियों के अनुसार गांव में गंदगी के चलते ग्रामीण विभिन्न तरह की बीमारियों से ग्रसित है सरपंच सचिव को कई बार शिकायत के बावजूद भी किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं किया गया अब सवाल यह उठता है कि अब तक के कार्यकाल में जो राशि ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए दी गई उसका क्या हुआ जब सरपंच विनोद बैरागी से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई संतोष पूर्वक जवाब नहीं दिया गया ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर है क्योंकि सुनने वाला कोई नहीं संबंधित अधिकारी इस और ध्यान देकर ग्राम वासियों को राहत प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *