Headlines

प्रदेश में वॉश ऑन व्हील्स अभियान में  डिमांड और पूर्ति  करने में प्रथम खाचरोद जनपद।

स्वछता साथी वॉश ऑन व्हील्स”अभियान से ग्रामीण स्वछता में क्रांति अध्यक्ष जनपद खाचरोद ।

जनपद अध्यक्ष खाचरोद पृथ्वीराज सिंह पवार ने इस अवसर पर सभी स्वछता मित्रो का किया सम्मान ,समान कलर और लॉगो (logo) वाली टीशर्ट का किया अनावरण और सभी को टीशर्ट भेंट की।

उज्जैन।जनपद खाचरोद में 45 दिन पूर्व जब कलेक्टर उज्जैन रोशन कुमार सिंह और सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कुमट के द्वारा जब बेरछा क्लस्टर अनुश्रवण शिविर में वॉश ऑन व्हील्स कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था जिसका उद्देश्य था ग्रामीण क्षेत्रो में संस्थागत और व्यक्तिगत शौचालय की गुणवत्तापूर्ण एवं  सुचारु रूप से सफाई हो ,जिसके क्रम में 45 दिन में खाचरोद जनपद के सफाई मित्रो ने न केवल सबसे ज्यादा शौचालयों की सफाई कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया बल्कि गाँव गाँव में घर घर जाकर शौचालयों की गुणवत्तापूर्ण सफाई भी की है !जिस कारण सफाई मित्रो को उम्मीद से अधिक आय के साथ सम्मान भी प्राप्त हुआ है !इस उपलब्धि के अवसर पर जनपद खाचरोद के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह पवार ने ब्लॉक कोर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती श्रध्दा किरनापुर सहित समस्त स्वछता मित्रो का फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं वॉश ऑन व्हील्स अंतर्गत प्रदेश में सबसे ज्यादा शौचालयों की सफाई करने पर खाचरोद जनपद को सर्वप्रथम रखने पर बधाई एवं शुभकामनाये दी ! इसी के साथ जनपद खाचरोद के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह पवार ने आज वॉश ऑन व्हील्स टीशर्ट का अनावरण भी किया जिस से जनपद खाचरोद के सभी 9 सफाई मित्र अब नारंगी कलर व वाश ऑन व्हील्स के लोगो वाली टीशर्ट पहनकर गाँव गाँव में जायेंगे और मांग के आधार पर व्यक्तिगत एवं संस्थागत शौचालयों की सफाई करेंगे ।जनपद अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि जनपद खाचरोद वॉश ऑन व्हील्स में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर है ये हम सबके लिए गर्व की बात है,खाचरोद के सभी 219 गाँवों के एक एक घर तक इसका प्रचार प्रसार करना होगा जिस से प्रत्येक ग्रामीणजन इसका लाभ ले पाएं !
वॉश ऑन व्हील्स कार्यक्रम में कोई भी ग्रामीणजन अपने मोबाइल से शौचालय की सफाई हेतु डिमांड कर सकता है इसके लिए प्ले स्टोर में जाकर वॉश ऑन व्हील्स एप्लीकेशन (wow) डाउनलोड करके  उसमे मोबाइल नंबर दर्ज करने के साथ ही पूछी गयी सामान्य जानकारी दर्ज करेंगे तो हितग्राही द्वारा निर्धारित तिथि और समय पर सफाई मित्र उपस्थित होगा और सामान्य दरों पर शौचालय की सफाई करके जायेगा ।खाचरोद जनपद की सभी 130 पंचायतो के 219 गाँवों में वॉश ऑन व्हील्स कार्यक्रम वर्तमान में चल रहा है इन पंचायतो के ग्रामीणजन अपने शौचालयों की सफाई वॉश ऑन व्हील्स अभियान के तहत न्यूनतम शुल्क देकर गुणवत्तापूर्ण सफाई करवा सकते है !    इसके साथ ही जनपद अध्यक्ष ने स्कूल ,आंगनवाड़ी ,सोसाइटी ,पेट्रोल पंप एवं ढाबा होटल मालिकों ,सामाजिक संस्थाओ से अपील भी की हैं कि सभी वॉश ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत अपनी अपनी संस्थाओ के शौचालयों की सफाई आवश्यक रूप से करवाएं सफाई मित्र न्यूनतम दरों के साथ ही गुणवत्तापूर्ण सफाई करेंगे !इस अभियान की सबसे खास बात है कि आपकी बुकिंग के आधार पर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर सफाई मित्र शौचालय की सफाई करेंगे !इस अवसर पर जनपद सीईओ खाचरोद गिर्राज शर्मा ,ब्लॉक कोर्डिनेटर श्रध्दा किरनापुर ,पंचायत इंस्पेक्टर चुन्नीलाल परमार एवं सभी सफाई मित्र उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *