Headlines

पिपलिया राघो ग्राम पंचायत में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत पिपल्या राधौ में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति की भावना प्रबल हुई। गणतंत्र दिवस समारोह में पंचायत सचिव, सहायक सचिव, सरपंच, उपसरपंच, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत पिपल्या राधौ परिसर में संपन्न हुआ, जहां सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *