लटेरी संवाददाता अजय भंडारी
लटेरी के सुपर स्टार ग्रुप के तत्वावधान में हर साल क्रिकेट प्रेमियों के लिए जनवरी में टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता आ रहा है जो इस क्षेत्र के विकास पुरुष पुर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा जी की स्मृति में आयोजित होता है जिसको आज 5 साल हो चुके हैं इसी क्रम में बच्चों की इच्छा जताई की हमें भी मौका दिया जाए तो विधायक प्रतिनिधि अत्तू भंडारी होने के साथ नगरपरिषद अध्यक्ष के पति भी है नगर लटेरी की हर जरूरत को पुरी की है चाहे बो रोड की हो या नाली की या फिर उजाले की तो बच्चों की इस मंशा को पुरी क्यों नहीं करते 2025 में भी उनके द्वारा स्कूल के बच्चों का क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया और इस साल उस आयोजन को और बढ़ाया गया जिसमे इनाम राशि 51 हजार और दुसरे नम्बर की टीम को 21000 रुपए और इतना ही नहीं टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज को बेट्री से चलने वाली दो स्कुटी भी दी जाएगी बच्चों के उत्साह बढ़ाने के लिए लटेरी ही नहीं आसपास के भी दर्शक सुबह से ही मैदान पर आ जाते हैं मैदान पर दर्शकों का मनोरंजन हो साथ में उनका भी उत्साह बढे इसलिए सीमा रेखा के बाहर कैच लेने पर 100 रुपए दर्शक को भी दिया जा रहा है टूर्नामेंट में 32 टीमो ने भाग लिया जो लटेरी तहसील के स्कूलों की टीम है आज इस टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें 8 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खेलेंगी।


