Headlines

पत्रकार मीडिया परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ  व्यास का मंदसौर जिले  शामगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया ।               

संजय चौहान रिपोर्ट शामगढ़ मंदसौर से

शामगढ़। पत्रकार मीडिया परिषद की नियुक्तियों के संबंध में 1 जनवरी को शामगढ़ डाक बंगला में  महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम व्यास की उपस्थिति में लगभग चार घंटे चली चर्चा के बाद सर्व समिति से विभिन्न पदों परपत्रकारों की नियुक्ति की गईं।

मंदसौर जिले सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष उमराव सिंह चौहान, संभाग अध्यक्ष संजय चौहान, बद्रीलाल सूर्यवंशी, सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
जिला अध्यक्ष: जीवन सिंह सांखला
जिला प्रभारी: शिवनारायण सोलंकी
उपाध्यक्ष: नरेंद्र सिंह
महामंत्री: पंकज निडर
संयुक्त जिला सचिव: भेरूलाल सूर्यवंशी
जिला मीडिया प्रभारी: राजू परिहार
मीडिया प्रभारी: विष्णु राठौर
संभाग मीडिया प्रभारी: दिलीप श्रीवास्तव
बैठक में सभी नियुक्तियां सर्वसम्मति से की गईं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम व्यास ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं और जिला मीडिया परिषद के कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।
यह बैठक पत्रकार समुदाय के लिए एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनी
पदाधिकारी एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का
प्रमोद चावडा, मुकेश दानगढ़, पत्रकार गोविंद गुप्ता, पत्रकार राकेश गुप्ता, पत्रकार राजू परिहार, व्यापारी मोहित रत्नावत आदि ने पुष्प हार से स्वागत किया स्वागत किया
कार्यक्रम का सफल संचालन वैभव सनोतिया द्वारा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *