लटेरी संवाददाता अजय भंडारी
लटेरी।नगर लटेरी में सकल हिन्दू समाज के आवाहन और राष्ट्रीय स्लटेरी में हिन्दू महासम्मेलन में उमड़ाआस्था का जनसैलाब स्वयं सेवक संघ के निवेदन पर विशाल हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन हुआ देश में हिन्दू एकता को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 बर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस हिन्दू एकता कार्यक्रम की तैयारियां 15 दिन से चल रही थी। सभी संगठनों ने अपने अंदाज में सभी को कार्यक्रम में आने का निवेदन किया किसी संगठन ने पीले चावल बांटकर तो किसी ने आमांत्रित पत्र देकर युवा पीढ़ी ने घर घर जाकर इस आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया ।तो वही महिला मंडल ने रोज मंदिरों में और घर घर जाकर पत्रक बाटे कार्यक्रम का शुभारंभ सिरोंज चौराहे पर स्थित रेंज बाली माता मंदिर से शौभायात्रा के रुप में चालू होकर लटेरी के जय स्तंभ पर आया शुभारंभ के साथ ही शोभायात्रा का स्वागत जगह जगह किया सकल जैन समाज के द्वारा इसके बाद सम्पूर्ण व्यापारीयों के साथ नगर परिषद के सभी पार्षदों और नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के प्रमुख जगत गुरु श्री राम कमला चार्य के द्वारा तपोवन तालाब मंदिर पर आकर हनुमानजी के दर्शन करने के बाद पुजा अर्चना की कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आर एस के जिला प्रवक्ता द्वारा हिन्दू एक क्यों हो इस पर अपनी बात रखी साथ ही स्कूल के बच्चों के द्वारा भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर का नाटक दिखाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य रामकमलाचार्य वेदांत के द्वारा जब अपनी बात जनता समक्ष रखी गई। तो सभी कार्यक्रम में बैठे लोगों ने भगवान राम के जय कारें के साथ उनका स्वागत किया जगत गुरु द्वारा अपनी बात रखी गई जिसमें उनने सभी हिन्दू को प्रतिदिन मंदिर जाने के साथ अपने परिवार को धर्म के मार्ग पर चलने का उद्देश्य दिया गया साथ ही कहा गया की हम किसी भी हाल में अब किसी भी नगर को मिनि पाकिस्तान नहीं बनने देंगे मोदी जी के नारे को भी जगत गुरु के द्वारा दोहरा गया की वटोगे तो कटोगे इस लिए सभी एक रहो समापन के बाद सभी हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने सह भोज किया भोजन के समय सिहोर के कुंडेश्वर धाम से लाए गए रुद्राक्ष सभी महिलाओं और पुरुषों को बांटे गए।

