जल जीवन मिशन से विकासखण्ड कन्नौद के ग्राम बामनीखुर्द में हर घर मिल रहा है नल से शुद्ध जल।
Hiदेवास जिला अब गांव-गांव में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्म निर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गावों में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों की जिंदगी में बदलाव नजर आने लगा है। जिले में स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल आपूर्ति से घर बैठे उपलब्ध होने से कई सारी समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसी कड़ी में देवास जिले में विकासखण्ड कन्नौद का ग्राम बामनी खुर्द अब आत्मनिर्भरता की श्रृंखला में शामिल हो चुका है। ग्राम में एक समय ऐसा था, जब प्राकृतिक संसाधनों की कमी के कारण ग्राम में पेयजल का अभाव रहता था, तभी ग्राम में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल-जल योजना का क्रियान्वयन पीएचई विभाग के माध्यम से ग्राम में किया गया। वर्तमान में ग्राम के सभी 350 परिवारों को पर्याप्त पेयजल एवं स्वच्छ पेयजल मिलना रहा है।ग्राम में नल जल योजना से पूर्व ग्राम बामनी खुर्द में पानी के मुख्य स्त्रौत हेंडपंप, सरकारी कुएं और कुछ व्यक्तिगत नलकूप थे। जिनसे ग्रामवासियों की पानी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति होती थीं, किंतु यह सभी स्त्रौत गर्मी के मौसम में पूरी तरह से सुख जाते थे एवं गांव के 01-02 हैंडपंप बड़ी मुश्किल से चलते थे। लोगों को पानी दूर दराज खेतों के कुओं से और टेंकर से पानी खरीद से लेना पड़ता था, जिसकी समस्या के चलते खेत कुओं से पानी समय पर नही मिलता था। पानी के लिए खास कर महिलाओं को बडी समस्याओं को सामना करना पडता था। वर्तमान स्थिति में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल निरंतर उपलब्ध होने से ये सभी समस्याऐं समाप्त हो गई है।ग्रामवासियों का कहना है कि गांव में नल से शुद्ध पेयजल आने से बीमारियां भी कम हुई है एवं शौचालय का भी अब उपयोग बढ़ गया है। इन सभी परेशानियों के कम होने से हम सभी गांववासी बहुत खुश है और भारत सरकार के इस महत्वाकांक्षी नलजल योजना से हमारे ग्राम को जोड़ने के लिए हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते है।ग्राम में नलजल योजना के नियमित क्रियान्वयन के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम सभा की बैठक में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति का गठन किया गया है। पेयजल उप समिति में 16 सदस्य है, साथ ही जल परीक्षण भी करती है एवं ग्रामवासी पंचायत में नियमित जलकर भी जमा कर रहे है। विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, जिला सलाहाकार एवं विकासखण्ड समन्वयक के माध्यम से समय-समय पर योजना का निरक्षण किया जा रहा है।


