Headlines

खाचरोद ब्लॉक में वॉश ऑन व्हील्स अभियान हुआ हिट, प्रदेश में सबसे ज्यादा डिमांड के साथ किया टॉप।

स्वछता मित्रो को रोजगार सृजन का माध्यम बना वॉश ऑन व्हील्स।

खाचरोद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वछता पर विशेष फोकस रहता है 2014 से मोदी जी के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया था जो आज जन आंदोलन बन गया है इसी कड़ी में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के द्वारा “वॉश ऑन व्हील्स एप “का शुभारम्भ किया गया ! वॉश ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत कोई भी ग्रामीण ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर स्वछता मित्र के द्वारा शौचालय की सफाई करवा सकता है स्वछता मित्र व्यक्तिगत शौचालय के साथ -साथ सार्वजानिक संस्थाओ  जैसे -स्कूल ,पंचायत भवन ,आंगनवाड़ी भवन आदि के शौचालय भी साफ़ करते है इसके अतिरिक्त सामुदायिक शौचालय भी !

उज्जैन जिले की खाचरोद जनपद में 5 दिसम्बर को कलेक्टर उज्जैन श्री रोशन कुमार सिंह के द्वारा बेरछा क्लस्टर अनुश्रवण शिविर में किया गया ,स्वछता मित्र ने ट्रेनिंग लेने के पश्चात वास्तविक रूप से 15-20 दिसम्बर से फील्ड पर काम करना शुरू किया लेकिन प्रचार प्रसार जैसे -गाँव गाँव मुनादी करके ,गाँवों के लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से ,बैनर ,फ्लेक्स के माध्यम से ,ब्लॉक के समस्त शासकीय अमले के माध्यम से भी वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया ,आज खाचरोद जनपद में बड़े स्तर पर ग्रामीण जन वॉश ऑन व्हील्स अभियान के तहत शौचालय की सफाई करवा रहे है अभी तक खाचरोद जनपद में 2321शौचालय सफाई की wash on wheels एप में डिमांड दर्ज हो चुकी है जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है खाचरोद जनपद के बाद छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव जनपद  2022और बिछुआ जनपद 1742 डिमांड के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर है !

खाचरोद जनपद में वर्तमान में 8 स्वछता मित्र 130 पंचायतो के 219 गाँवों में शौचालय सफाई का कार्य डिमांड के आधार पर कर रहे है जिन्हे महीने भर में 20 हजार से अधिक आय हो रही है जिस से सभी स्वछता मित्र बेहद प्रसन्न है

इनका कहना है –

वॉश ऑन व्हील्स अभियान से हम बाल्मीक समाज के स्वछता मित्रो को आय के साथ साथ सम्मान भी मिल रहा है ,मप्र सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद ,हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए

सांवरिया धोलपुरिया स्वछता मित्र खाचरोद जनपद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *