Headlines

गुना – चांचौड़ा एसडीम द्वारा ग्राम लामाखेड़ा में शैक्षणिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।

विद्यालय, मुक्तिधाम एवं उप स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े विषयों पर त्वरित कार्रवाई

गुना।कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में “साप्ताहिक ग्राम भ्रमण एवं निरीक्षण अभियान” के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा श्री रवि मालवीय द्वारा तहसील कुंभराज के ग्राम लामाखेड़ा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनपद सीईओ चांचौड़ा, तहसीलदार कुंभराज सहित विभागीय अधिकारी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। हाई स्कूल लामाखेड़ा का
निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल लामाखेड़ा में कक्षा नवमी एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं से कैरियर संबंधी विषयों पर चर्चा कर भविष्य के लिए सही विषय चयन हेतु मार्गदर्शन दिया गया तथा प्राचार्य को विद्यालय में नियमित कैरियर गाइडेंस गतिविधियां आयोजित करने का सुझाव दिया गया। विद्यालय के मुख्य द्वार पर सभी शिक्षकों के मोबाइल नंबर एवं पढ़ाए जाने वाले विषयों की जानकारी प्रदर्शित होने पर प्राचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन का उत्साहवर्धन किया गया। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में विद्युत व्यवस्था न होने की समस्या अवगत कराई गई, जिस पर विद्युत विभाग के संबंधित इंजीनियर को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही प्राचार्य को छात्रों की दैनिक उपस्थिति बढ़ाने तथा समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत सचिव को विद्यालय परिसर में बच्चों के खेल मैदान की भूमि को तार फेंसिंग कर सुरक्षित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।विद्यालय के समीप दाह संस्कार स्थल से संबंधित विषय पर निर्णयभ्रमण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि विद्यालय के समीप एक चबूतरे पर पूर्व से दाह संस्कार संबंधी गतिविधियां होती रही हैं, जिससे शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न होती है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विद्यालय के सामने ही एक अन्य सर्वे नंबर पर टीन शेड युक्त मुक्तिधाम पूर्व से निर्मित है।ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों की सहमति से विद्यालय के समीप स्थित दाह संस्कार चबूतरे को तत्काल हटाने हेतु सरपंच एवं सचिव को निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि भविष्य में सभी ग्रामवासी टीन शेड वाले मुक्तिधाम का ही उपयोग करें एवं विद्यालय के समीप किसी भी प्रकार की दाह संस्कार गतिविधि नहीं की जाए।                                           उप स्वास्थ्य केंद्र लामाखेड़ा का निरीक्षण
अनुविभागीय अधिकारी द्वारा ग्राम लामाखेड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) का भी निरीक्षण किया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा अवगत कराया गया कि भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद हैंडओवर प्रक्रिया लंबित है। इस संबंध में बीएमओ के माध्यम से संबंधित संविदाकार को तत्काल हैंडओवर की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा 03 दिवस के भीतर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ करने के आदेश दिए गए। भवन में पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया।चांचौड़ा स्नातक महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान
शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यशाला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार श्री मयंक खेमरिया द्वारा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित लगभग 200 छात्र-छात्राओं को चुनाव आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण महाअभियान की गतिविधियों से अवगत कराया गया एवं नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने संबंधी फॉर्म भरवाए गए। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा निर्वाचन आयोग की विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।प्रभारी प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया था कि महाविद्यालय के सामने अवैध रूप से गुमटी रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे मुख्य मार्ग पर ब्लैक स्पॉट की स्थिति निर्मित होती है। इसको संज्ञान में लेते हुए एसडीएम चांचौड़ा एवं नगर पालिका द्वारा शासकीय स्नातक महाविद्यालय कुंभराज के सामने रखी गई अवैध गुमटी को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *