देवास ।अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर नाबार्ड द्वारा आयोजित कॉपरेटिव कॉन्क्लेव 2025 भोपाल में विगत दिवस मिंटो हॉल में प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कॉन्क्लेव में मंत्री श्री विश्वास सारंग ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास को सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। साथ ही उक्त कार्यक्रम में प्रदेश की समस्त नवनिर्मित समितियों में से जिला बैंक देवास की पुर्नगठित संस्था कांजीपुरा एवं संस्था गादिया को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया जाकर बैंक की उपलब्धियों की विशेष सराहना भी की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक देवास द्वारा बैंक को प्राप्त यह सम्मान कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन एवं जिले के सहकारिता परिवार की मेहनत, पारदर्शिता और टीम भावना को समर्पित किया एवं आगे भी किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी समितियों को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहने का आश्वासन दिया। बैंक ने शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में उत्कृष्ट कार्य किया है और यह सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव है।” नाबार्ड द्वारा किया गया यह सम्मान देवास जिले की सहकारिता व्यवस्था की मजबूती और टीमवर्क को दर्शाता है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास आने वाले समय में सहकारिता क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तत्पर है।
नाबार्ड कॉपरेटिव कॉन्क्लेव 2025 में सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक देवास को दिया उत्कृष्टता सम्मान

