उज्जैन । यूवक कांग्रेस के चत्वाधान में प्रतिमा बागरी, जो वर्तमान में राज्यमंत्री हैं, उनके विरोध में देवास गेट क्षेत्र में पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन प्रतिमा बागरी के भाई के खिलाफ हाल ही में सामने आए गंभीर प्रकरण के चलते आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार, उनके भाई को लगभग 46 किलो गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा गया और संबंधित विभाग द्वारा उसे गिरखतार किया गया। इस घटना ने क्षेत्र में व्यापक चर्चा और आक्रोश को जन्म दिया है।
यूवक कांग्रेस ने इसे प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस परिवार का सदस्य इतने बड़े नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त पाया गया हो, उस परिवार से जुड़े जनप्रतिनिधि को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। संगठन ने मांग की कि सरकार इस मामले में कठोर कार्रवाई करे और तस्करी से जुड़े सभी लोगों पर सख्त कानूनी कदम उठाए।
प्रदर्शन में यश जैन उत्तर विधानसभा अध्यक्ष, अर्पित यादव जिला अध्यक्ष,दीपेश जैन पूर्व अध्यक्ष ,प्रतीक जैन प्रदेश महासचिव,वरुण शर्मा ,अभिषेक कुशवाह जिला महासचिव ,यश चोपड़ा ब्लॉक अध्यक्ष,वीरभद्र वर्मा ,अभिषेक परमार , संचित शर्मा ,सोनू यादव,असलम भाई ,लखन गहलोत ,अंकित भारद्वाज ,हर्ष जैन ,आयुष बागोरिया,सालिक मस्तान,राजवीर राणा,आयुष बरोड़,संदीप पवार ,युवक कांग्रेस के अन्य साथी उपस्थित थे
यूवक कांग्रेस ने उत्तर विधानसभा अध्यक्ष यश जैन के नेतृत्व में प्रतिमा बागरी का पुतला दहन कर जताया विरोध

