Headlines

शामगढ़ रामकथा में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता, एसडीओपी ने बताएं बचाव के तरीके ।

शामगढ़ संवाददाता संजय चौहान

शामगढ़, 9 जनवरी 2026। शहर में चल रही रामकथा के दौरान साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। शामगढ़ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने सभी उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधियों से बचने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के तरीके बताए।

इस अवसर पर शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय और पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के जोखिमों के बारे में जानकारी दी और चेतावनी दी कि व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सतर्कता बरतें।

रामकथा में आए श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण दिशा देगा। पुलिस ने आगामी दिनों में ऐसे जागरूकता अभियान लगातार जारी रखने की घोषणा की।
आपको बता दें कि नगर में चल रही इस राम कथा में नगर सहित आसपास के सैकड़ो गांव से हजारों की संख्या में भक्तजन इस विशाल राम कथा का लाभ ले रहे हैं क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह सहित कई व्यापारी, गणमान्य नागरिक भाग ले रहे हैं ऐसे आयोजनों से हमारे देश की संस्कृति हमारा आचार विचार बदलता है कई तरह की धार्मिक और पौराणिक जानकारियां ऐसे आयोजनों के माध्यम से मिलती है प्रत्येक गांव नगर में समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *