Headlines

दूसरी समाज मे विवाह करने वाली लड़की क़े परिवार जन को 21 लाख रु का अर्थदंड और 11 वर्ष क़े लिए समाज से बहिष्कार

संजय चौहान रिपोर्ट शामगढ़ मंदसौर से

18 गांव क़े पटेल  सुनील पटेल श्रीराम ने की घोषणा !

शामगढ़। चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज मंदसौर नीमच महासभा की विशेष बैठक नीमच जिले क़े भादवा माताजी मे आयोजीत की गई. जिसमे मंदसौर नीमच महासभा क़े सभी 18 गांवो क़े समाज पटेल  उपस्थित हुए जिसमे आज सभी समाज प्रमुखो की सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया की आज क़े बाद कोई समाज का परिवार की लड़की दूसरी समाज मे विवाह करती है तो महासभा ने यह निर्णय लिया की उस परिवार को 21 लाख रु का अर्थदंड और सामाजिक रुप से 11 वर्ष तक उस परिवार का समाज से व्यवहार बंद रहेगा.
यही निर्णय की जानकरी बताते  हुए चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज मंदसौर नीमच महासभा अध्यक्ष 18 गांवो क़े पटेल राष्ट्रीय महामंत्री सुनील पटेल श्रीराम ने अवगत करवाया की समाज मे बढ़ती घटनाओ को लेकर जिसमे प्रकार समाज परम्परा की अवेहलना हों रही है उसको ध्यान मे रखते हुए समाज की सभी 18 गांवो क़े प्रमुखो द्वारा  सर्व सहमति बनाते हुए यही कठोर निर्णय लिया गया है.
इस नियम से समाज मे अनुशासन आएगा और समाज क़े युवा इससे सिख लेंगे और समाज की परम्परा को निर्वहन करने मे एक नई दिशा प्राप्त होंगी क्योंकि समाज मे शासन को चलाने और शांति समृद्धि बनाए रखने क़े लिए सख्त नियम और तलवार की धार जैसे कठोर नियम से ही सम्भव है.
समाज पहले से कठोर नियम और मंदसौर नीमच की चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज क़े अनुसाशन क़े लिए जाना जाता है. पूरा समाज मंदसौर नीमच समाज की कार्यप्रणाली और सख्त नियम से पूरा समाज प्रेरणा लेता आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *