Headlines

थाना सुवासरा एवं कोतवाली पुलिस के संयुक्त प्रयासों से मिली बड़ी सफलता।

संजय चौहान रिपोर्ट शामगढ़/मंदसौर से

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा  दिनांक 14-12-2025 को दोपहर 12 बजे जीवागंज क्षेत्र मंदसौर से अपहरण किये गये नाबालिक बालक को मेडता शहर जिला नागौर राजस्थान से पता लगाने एवं प्रकरण के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रकरण के तीनों आरोपियो को किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14-12-25 को फरियादी निवासी मंदसौर के नाबालिक बालक उम्र 01 वर्ष को तीन आरोपी जो कि फरियादिया से पूर्व से ही परिचित थे। वह फरियादिया के किराये के मकान जो कि जीवागंज मे स्थित मे है। वहां पर आये ओर फरियादिया से उसका 01 वर्ष का बालक खिलाने के बहाने अपने पास लिया ओर फरियादिया को कहां की चलो पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन  करके आते है। इस पर फरियादिया अपनी एक अन्य पुत्री के साथ पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिये आरोपियों के साथ निकली तो आरोपी जबरजस्ती फरियादिया को सीतामऊ रोड की ओर ले जाने लगे । इस पर फरियादिया ने गाडी मे चिल्ला चोट व धक्कामुक्की शुरु कर दी तो फरियादिया व उसकी पुत्री को आरोपियो ने गाडी से नीचे उतार कर स्वंय नाबालिक बालक को अपने साथ लेकर फरार हो गये। इस पर फरियादिया को मोबाईल के बालक को शामगढ आकर ले जाने की सूचना आरोपियो ने दी तो फरियादिया शामगढ पहुंची जहां भी आरोपी नही मिले ओर आरोपियो ने अपने मोबाईल भी बंद कर  लिये इस पर फरियादिया कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 688/2025 धारा 137 बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया। अनुसंधान के दौरान तत्काल रात्रि मे ही मुखबीर तंत्र सक्रिय कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर एक पुलिस टीम जिला नागौर राजस्थान के मेडता शहर की ओर रवाना की गई। जो पुलिस द्वारा लगातार आरोपियो के मिलने के संभावित स्थान पर राजस्थान की लोकल पुलिस की साथ मिलकर मुखबीर तंत्र सक्रीय कर अपहरण किये गये 01 वर्ष के बालक को आरोपियो के कब्जे से छुडाया ओर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यदि समय रहते पुलिस बालक का पता नही लगाती तो उसके साथ कोई अन्य घटना होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है।





       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *