संभागायुक्त ने भोपाखेड़ी के विद्यालय में एफएलएन गतिविधियों का निरीक्षण किया
शाजापुर, उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के साथ शासकीय प्राथमिक विद्यालय भोपाखेड़ी में कक्षा 01 से 03 के लिए चल रही एफएलएन गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 02 एवं कक्षा 03 के बच्चों से किताबें पढ़वाई और अपने समक्ष गणित के जोड़ के सवाल भी हल करवाएं। बच्चों के बेहतर शैक्षणिक स्तर को देखते हुए संभागायुक्त श्री सिंह ने बच्चों और शिक्षकों की प्रशंसा की। इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने प्राथमिक शिक्षक श्री महेश चन्द्र शर्मा द्वारा बच्चों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रशंसा कर उन्हें 26 जनवरी 2026 को सम्मानित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इसके उपरांत उज्जैन संभागायुक्त श्री सिंह ने भोपाखेड़ी की आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण करते हुए आंगनवाड़ी में दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या, बच्चों को दिये जा रहे पोषण आहार तथा मार्गदर्शिका आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र शिप्रे, डीपीसी श्री अनुराग पाण्डे, बीआरसी सहित जनशिक्षक भी उपस्थित थे।

