उज्जैन में मंगलवार सुबह नगर निगम में पेंशन का फॉर्म भरने पहुंचे एक 80 वर्षीय वृद्धा के साथ मंगलसूत्र खींचने की कोशिश की घटना सामने आई है। परिजन महिला को लेकर चरक भवन इलाज हेतु पहुंचे,
पीड़ित महिला का नाम रामी बाई गोयल निवासी फालजपुरा के रूप में सामने आया है। इस दौरान महिला ने बताया कि मैं पेंशन फार्म के लिए नगर निगम पहुंची थी वहां से निकली तो एक बदमाश मेरे पीछे आया और कहा कि तुम वहां पीछे से लोहा उठा कर ले आई हो अपने साथ बातों में उलझा कर नगर निगम परिसर के पीछे ले गया और मंगलसूत्र खींचने की कोशिश की इस दौरान महिला से झुमा झटकी हुई,जिसमें गले और हाथ में चोट के निशान आए हैं बदमाश जब स्नैचिंग में असफल रहा तो मुंह पर ठूंसा मार के पर्स छीन कर भाग गया।
उज्जैन में वृद्धा पेंशन के लिए पहुंची महिला से मंगलसूत्र खींचने की कोशिश।

