Headlines

यूरिया की कालाबाजारी के विरोध में भारतीय किसान संघ का धरना प्रदर्शन।

उज्जैन यूरिया की कालाबाजारी एवं किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने के विरोध में बड़नगर रोड स्थित डबललाख गोदाम पर भारतीय किसान संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों को यूरिया प्राप्त करने के लिए रात 3 बजे से लाइन में लगना पड़ा, लेकिन दिन के 3 बजे तक भी उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। भारतीय किसान संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने के बाद प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने संज्ञान लिया, जिसके पश्चात गोदाम से यूरिया वितरण की व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराया गया। किसान संघ ने स्पष्ट किया कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवचंद शर्मा, सुरेश चौधरी, तहसील अध्यक्ष मानसिंह चौधरी, जयपाल सिंह, कैलाश जी सहित अन्य किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि भविष्य में किसानों को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *