Headlines

गुना की टीम रही विजेता एक तरफा मुकाबले में महाराष्ट्र की जलगांव को हराकर।

स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा स्मृति लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन।

अजय भंडारी रिपोर्ट लटेरी विदिशा

विदिशा जिले की तहसील सिरोंज में प्रथम बार लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ ये आयोजन प्रदेश के पुर्व उच्च शिक्षा मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा जी की स्मृति में माधव ग्रुप के द्वारा आयोजित हुआ इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 27 दिसम्बर को किया गया प्रतिदिन रोचक मुकाबले देखने को मिले जिसमें प्रदेश के ही नहीं देश की अच्छी टीमों के साथ शानदार खिलाड़ीयों का प्रदर्शन देखने को मिला जिसको देखने के लिए दुर दराज से लोग सुबह से आकर बैठ जाते थे आज 4 जनवरी को इस टूर्नामेंट का समापन हुआ जो फाइनल मुकाबले के साथ हुआ आज केवल एक मुकाबला देखने को मिला ये मुकाबला था गुना और जलगांव के बीच में दोनों ही टीमें अपने सभी मुकाबले बहुत ही अच्छे प्रदर्शन के दम पर यहां तक पहुंची आज टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रदेश के पशु पालन मंत्री होने के साथ जिले के प्रभारी मंत्री का आगमन हुआ क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा ने मंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और मैच का आनंद उठाया टूर्नामेंट की विजेता टीम गुना का एक लाख नगद राशि के साथ शिल्ड विधायक के द्वारा और उपविजेता को 50 हजार रुपए की राशि माधव ग्रुप द्वारा प्रदान की टूर्नामेंट के सबसे बड़े खिलाड़ी को स्कूटी प्रदान की गई टूर्नामेंट का आयोजन माधव ग्रुप सिरोंज के द्वारा ये पहला आयोजन था विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा आगे भी लेदर बाल क्रिकेट को बढ़ावा देने की बात कही जिससे भविष्य में हमारे क्षेत्र के होनहार बच्चे देश में नाम करें टूर्नामेंट में एक आकर्षक उपहार भी था जो दर्शकों के लिए था 6 मारने पर जो दर्शक गेंद को कैच करेगा उसको 1500 रुपए नगद राशि दी जाएगी इसी तरह का एक अनोखा आयोजन जल्दी ही विदिशा जिले की लटेरी तहसील में होने जा रहा है लटेरी के सुपर स्टार ग्रुप के तत्वावधान में स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा की स्मृति में आयोजित होगा इस टूर्नामेंट की खास बात ये रहेगी जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का खेल देखने को मिलेगा ये टूर्नामेंट का दुसरा बर्ष होगा इस टूर्नामेंट में भी दो स्कुटी बच्चों को प्रदान की जाएगी टूर्नामेंट का संचालन विधायक प्रतिनिधि संजय भंडारी के द्वारा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *