स्वच्छता संस्कार सफाई साथी आपके द्वार,वॉश ऑन व्हील्स में खाचरोद जिले में प्रथम
उज्जैन जिले के खाचरोद ब्लॉक के समस्त ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 13 क्लस्टरों के 220 गांवों से एक माह पूर्व प्रारंभ किये गये नवाचार “वॉश ऑन व्हील्स” कार्यक्रम अंतर्गत आज सीईओ जिला पंचायत ने सफाई मित्रो का माला पहनाकर सम्म्मान किया एवं उनका हालचाल भी जाना। स्वच्छता संस्कार सफाई साथी आपके द्वार (वॉश ऑन व्हील) के अंतर्गत उस सेक्टर में आने वाले गांवों के व्यक्तिगत शौचालय ,संस्थागत शौचालय जैसे स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से सफाई की मांग के अनुसार संबंधित सफाई साथी मौके पर जाकर गुणवत्तायुक्त सफाई का कार्य किया जा रहा है।
जनपद पंचायत खाचरोद से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नवाचार के तहत अभी तक जनपद में कुल 1333 शौचालय सफाई हेतु मांग ऑनलाइन एप के माध्यम से प्राप्त हुई ,इनमे से 719 मांग में सफाई कार्य पूर्ण कर दिया गया है जिस से 8 सफाई मित्रो को कुल अर्जित आय 73178 रूपए इस माह हुई , जिसमे स्वछता मित्र सांवरिया धोलपुरे को 21520रूपए ,धर्मेंद्र मेवाती को 15450, दीपक डागर को 17700,दादू मेहतर को 10958,संतोष चपरी (नवीन पंजीयन )को 3750 रूपए ,सोनू धोलपुरे (नवीन पंजीयन )को 700 रूपए ,अनिल gharu (नवीन पंजीयन )को 750,दीपक (नवीन पंजीयन )को 2350 राशि आय के रूप में प्राप्त हुई ,सफाई साथी द्वारा शुल्क प्राप्ति की बकायदा रसीद संबंधित संस्था/व्यक्ति को प्रदाय की जाती है।जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने और व्यक्तिगत ,संस्थागत शौचालयों की नियमित गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित करने की दिशा में में महत्वपूर्ण साबित हो रही इस सेवा के अंतर्गत अब वॉश ऑन व्हील्स के ऐप के माध्यम से डिमांड स्वीकार की जा रही है एवं सफाई के बाद कार्यपूर्णता की जानकारी भी इसी ऐप में दर्ज की जा रही है।

वॉश ऑन व्हील्स सेवा के अंतर्गत सफाई साथियों को किट प्रदान की गई है। किट में पूरे शरीर को ढकने वाला ड्रेस, हेलमेट, दस्ताने, चश्मा, गमबूट (जूते), मास्क, जैकेट, इलेक्ट्रिक कार वॉशिंग मशीन, बैटरी से चलने वाली कार वॉश मशीन, इलेक्ट्रिक टॉयलेट क्लीनिंग ब्रश, बैटरी से चलने वाला टॉयलेट क्लीनिंग ब्रश, इलेक्ट्रिक छप्पे मशीन, वाइपर ब्रश, फिनाइल, साबुन लिक्विड, परफ्यूम लिक्विड, मच्छर मारने वाला स्प्रे, वायर के साथ इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन बोर्ड, मटेरियल कैरी बॉक्स, तथा बॉक्स के लिए रबर बेल्ट आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
बाल्मीक समाज के इन सफाई मित्र इस सम्मान के बाद बेहद उत्साहबर्धक दिखाई दिए एवं दुगुनी ऊर्जा के साथ सफाई हेतु प्रतिबध्द भी दिखे ,उनका कहना है कि मप्र सरकार हमे आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के साथ ही सम्मान का भी ध्यान रख रही है ये ऐतिहासिक कदम है


