क्लस्टर आक्या नजीक में आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में नियुक्त नोडल अधिकारियों के द्वारा प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किया गया।
नागदा/खाचरौद- दिनांक 9 जनवरी को शासन की मंशानुरूप कलेक्टर उज्जैन के निर्देश पर जनपद पंचायत खाचरौद में क्लस्टर अनुश्रवण कार्यक्रम ग्राम पंचायत हताई मुख्यालय पर रखा गया था, इसके पहले अनुश्रवण कार्यक्रम क्लस्टर बेरछा पर आयोजित किया गया था। ग्राम पंचायत मुख्यालय हताई के अनुश्रवण कार्यक्रम में कुल आठ ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था जो क्रमशः ग्राम पंचायत हताई,कुंडला,आक्या नजीक,पिपल्या मोलू,सिमरोल,बरखेड़ा नजीक, झिरनिया खाचरौद,डाबरी ग्राम पंचायतों की समस्या सुनने एवं समस्याओं के लिखित आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु कलेक्टर उज्जैन द्वारा नोडल नियुक्त किए गए थे, जिन्होंने तय समय-सीमा में आज उपस्थित रहकर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहते हुए ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा आवेदन पत्र प्राप्त करते हुए पंजी में लेख बद्ध किया, प्राप्त आवेदन पत्रों की समस्याओं का निराकार क्लस्टर अनुश्रवण कार्यक्रम स्थल ग्राम पंचायत हताई मुख्यालय पर विभाग वाइज संबंधित अधिकारियों को बुलवाकर तथा आवेदक को बुलवाकर आईएएस जिला पंचायत उज्जैन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांस कूमट द्वारा एसडीएम नागदा श्रीमती रंजना पाटीदार तथा जनपद पंचायत खाचरौद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिर्राज शर्मा, उन्हेल तहसीलदार अनिल मोरे की उपस्थिति में किया गया।
अनुश्रवण कार्यक्रम अंतर्गत आठ ग्राम पंचायतों से कुल आवेदन पत्र नियमानुसार प्राप्त हुए- ग्राम पंचायत आक्या नजीक 22, ग्राम पंचायत बरखेड़ा नजीक 18 ग्राम पंचायत डाबरी 16, ग्राम पंचायत हताई 22, ग्राम पंचायत झिरनिया खाचरौद 25, ग्राम पंचायत कुंडला 18, ग्राम पंचायत पिपल्या मोलू 16, ग्राम पंचायत सिमरोल 30 कुल 167 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे।जिनमे से 138 आवेदन का निराकरण मौके पर ही किया गया ! जिसमे बरखेड़ा नजीक पंचायत के कमल – निर्भयसिंह ,
प्रहलाद – जुझार सिंह ,मनीष – बद्रीलाल, का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया ,आक्यानजीक के कालूराम धन्नाजी की वृध्दावस्था पेंशन ,रामकुंवर वाई की कल्याणी पेंशन स्वीकृत की गयी ,मृतक महेश धोली की पत्नी को 2 लाख रूपए राशि सम्बल के तहत स्वीकृत,मृतक राकेश लाल की पत्नी को भी सम्बल योजना के अंतर्गत 2 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गयी !
कार्यक्रम में सेंकड़ों ग्रामीणजन तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।


