Headlines

अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

नोशाद नूर रिपोर्ट बुरहानपुर से

बुरहानपुर में अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,कलेक्टर बुरहानपुर हर्ष सिंह के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी पार्थ शर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जैनाबाद बलवाड़ टेकरी क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध दबिश की कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने 70 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जब्त की। इसके साथ ही मौके पर लगभग 3000 किलोग्राम तैयार महुआ लहान भी पकड़ा गया। महुआ लहान के सैंपल लेकर उसे मौके पर ही नष्ट किया गया,मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 7 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए हैं। जब्त की गई मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 14 हजार रुपये आंका गया है,इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय कुचेरिया एवं वृत प्रभारी शेरसिंह मोरे सहित आबकारी विभाग की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *