गुना।मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्री अमिताभ मिश्र के द्वारा गुना जिले में बाल विवाह को रोकने के लिये बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री दिनेश प्रसाद मिश्र, अपर जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी, श्री ओ.पी. रघुवंशी, श्री राघवेन्द्र भारद्वाज, श्री राधा किशन मालवीय, सुश्री शैलजा गुप्ता, श्रीमती सोनाली शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्रीमती वंदना त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डालचंद्र, श्री सुरेश वारगीया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सर्वेश चतुर्वेदी, समस्त लीगल ऐड डिफेंस काउंसेल्स एवं अध्यक्ष अभिभाषक संघ गुना के सचिव श्री श्यामसुन्दर लिटोरिया एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
गुना – बाल विवाह को रोकने के लिये बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

