Headlines

गुना – महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी पहल विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर।

गुना।कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित ANC क्लीनिक में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले कैंसर की समय रहते पहचान कर उपचार की दिशा में त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाना रहा। शिविर के दौरान लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं ओरल कैंसर की जांच की गई।स्क्रीनिंग के उपरांत सर्वाइकल कैंसर की एक संभावित मरीज चिन्हित की गई है, जिसकी आगे की सभी आवश्यक जांचें एवं चिकित्सकीय परामर्श जिला चिकित्सालय में निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे समय रहते उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर (प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक) द्वारा शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा इस प्रकार के जनहितकारी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविरों को निरंतर आयोजित करने पर जोर दिया गया।शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं की जांच डॉ. ईशा अग्रवाल, डॉ. पूनम, डॉ. फैजी खान एवं डॉ. अक्षीकांत द्वारा की गई। शिविर के सफल आयोजन में डॉ सूरज सिंह हॉस्पिटल मैनेजर,नर्सिंग ऑफिसर संगीता लोखंडे एवं ग्यारसी सेन का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *