Headlines

डोंगरगांव में पानी के कुएं पर कब्जे की कोशिश! खेत खरीदते ही कुएं पर मालिकाना हक, ग्रामीणों का उग्र विरोध।

मनोज गवांदे रिपोर्ट बुरहानपुर से

बरसों से गांव की प्यास बुझाने वाला कुआं बना विवाद की जड़, शाहपुर पुलिस ने संभाला मोर्चा।

बुरहानपुर जिले के ग्राम डोंगरगांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब खेत की खरीद-फरोख्त के बाद नए मालिक द्वारा गांव के सार्वजनिक कुएं पर कब्जा करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि दगडू चौकसे द्वारा खेत खरीदे जाने के बाद कुएं पर मालिकाना हक जताते हुए उसे बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।यह वही कुआं है, जिससे वर्षों से पूरे गांव को पानी की सप्लाई होती आ रही है। कुएं पर रोक लगाए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।मामला तुर्की पकड़ता देख शाहपुर थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद ग्रामीण और दूसरा पक्ष शाहपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की सुनवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

सवाल यही है:
क्या निजी खरीद के नाम पर गांव के पानी के स्रोत पर कब्जा किया जा सकता है?
अब सभी की नजरें प्रशासन के फैसले पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *