Headlines

स्वर्णिम भारत मंच मना रहा है संस्कृति पखवाड़ा  25 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी तक कई होंगे आयोजन ।

उज्जैन। सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांडाल का भूमि पूजन कार्यक्रम बीमा हॉस्पिटल परिसर, गाड़ी अड्डा चौराहा, आगर रोड पर विधिवत रूप से संपन्न हुआ। भूमि पूजन आचार्य अखिलेश जी महाराज व  व्यासपीठाधिश्वर पंडित अर्जुन गौतम के पावन सानिध्य  एवं   सांसद अनिल फिरोजिया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम नारायण नागर की प्रमुख  उपस्थिति में संपन्न हुआ । बतौर मुख्यातिथि सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि जात पात में देश को बंटने नहीं दिया जाएगा । सभी जाति पंथ संप्रदाय से ऊपर देश है । मैं स्वर्णिम भारत मंच की टीम को साधुवाद देता हूं जिन्होंने श्रीमद भागवत कथा के साथ सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन भी करने का प्रयास किया है । वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए । युवा बच्चे जाति की नफरत में नहीं उलझे हमे राष्ट्र के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पारस जैन, भाजपा नगर महामंत्री जगदीश पांचाल, पार्षद सुशील श्रीवास , पूर्व निगम नगर अध्यक्ष सोनू गेहलोत, आचार्य  नरेंद्र वैष्णव , शशिराज भटनागर, पुष्पेंद्र बारकिया आदि उपस्थित रहे। इसी के साथ  सांसद अनिल फिरोजिया का खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनयन पर साफा पहना कर स्वागत किया गया । स्वर्णिम भारत मंच द्वारा संस्कृति पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसका शुभारंभ 25 दिसंबर से होगा जो 12 जनवरी  स्वामी विवेकानंद जयंती तक चलेगा । जिसमें संस्कृति  को बढ़ावा देने और राष्ट्र को मजबूत करने के लिए विभिन्न  गति विधि की जाएगी । सर्व प्रथम  जातिगत नफरतों को कम करने एवं पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं पारिवारिक सद्भाव सम्मेलन दिनांक 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा एवं पारिवारिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड पर किया जाएगा । जिसके पांडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया ।  भूमि पूजन के अवसर पर अमित श्रीवास्तव,जितेंद्र बैरागी, प्रदीप जैन, शकेब अख्तर कुरैशी, चेतन श्रीवास्तव, राजेश नागर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, अतुल सक्सेना, संदीप व्यास, लोकेंद्र रामी , नंदनी जोशी , चेतना श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, रक्षा अष्ठाना, पल्लवी भटनागर, पल्लवी  श्रीवास्तव, प्रेमलता श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव , शशि श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव, कविता पाल , वर्षा श्रीवास्तव, जगदीश निगम , मंगलेश जोशी , नीरज थोराट , सचिन शर्मा , आशीष पंवार, मनीष गेहलोत, विजय बैरागी , संजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र राजावत, लीलाधर अड़तिया , किशोर भाटी ,  राजेश भारती , यशवंत नागवंशी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *